नहाए खाए (नाहा खा) -
इस दिन व्रती व्रत करने के लिए पूरे घर की सफाई करते है, व्रत का सामान बनाने के लिए रसोई की सफाई करते है या अन्य जगह बनाने की व्यवस्था करते है और नाहा खा के दिन स्नान के बाद कद्दू और भात खाया जाता है।
खरना -
नाहा खा के दूसरे दिन शाम को खरना किया जाता है, इस दिन व्रती सुबह से हीं उपवास में रहते है और शाम को खरना में गेहूं की रोटी, गुड़ का खीर, केला खा कर खरना करते है, और चांद के डूबने से पहले तक पानी पिया जाता है और फिर से उपवास मे रहते है।
डूबते सूर्य को अर्ग -
व्रती खरना का रोटी गुड़ का खीर खाने के बाद से फिर उपवास मे रहते है और शाम डूबते सूर्य का अर्ग के लिए हाथ से बना चावल का कछवानिया,गुड़ और आटे से बना ठेकुआ, और सामर्थके अनुसार फल जैसे सेव, संतरा,अदरख, कच्चा हलदी पानी वाला नारियल, सरीफा, गन्ना, केला, केला का घाउद,घाघर, सुप, दौड़ा, लाल कपड़ा, इत्यादि को सूप, दौड़ा में सजाते हैं,फिर डूबते सूर्य के तरफ़ मुँह कर के जल में खड़ा हो कर हाथ में सजा हुआ सूप दौड़ा बारी बारी से लिया जाता है फिर घर के दूसरे सदस्य के द्वारा गंगा जल लोटनी में लेकर वर्ती को हाथ मे जल देकर अर्ग दिलाया जाता है।
उगते सूर्य को अर्ग -
अर्ग में हाथ से बना चावल का कछवानिया, गुड़ और आटे से बना ठेकुआ, और सामर्थ के अनुसार फल जैसे सेव,संतरा,अदरख, कच्चा हलदी, पानी वाला नारियल,सरीफ, गन्ना, केला, केला का घाउद, घाघर, सुप, दौड़ा, लाल कपड़ा, इत्यादि को सूप, दौड़ा में सजाते हैं, फिर उगते सूर्य के तरफ़ मुँह कर के जल में खड़ा हो कर हाथ में सजा हुआ सूप दौड़ा बारी बारी से लिया जाता है फिर घर के दूसरे सदस्य के द्वारा गाय का कच्चा दूध लोटनी में लेकर वर्ती को हाथ मे कच्चा गाय का दूध देकर अर्ग दिलाया जाता है।
यह पर्व दीपावली के छः दिनों बाद होता है, यह गोवर्धन पूजा के दिन से या उसके दूसरे दिन से ( नाहा खा से पहले दिन) से गेहूं चुनने , धोने से शुरू होता है। माना जाता है,जो लोग इस व्रत को करते है,वह और उनके परिवार के लोग प्याज़ और लहसुन तक दीपावली से छठ पर्व तक या कार्तिक पूर्णिमा तक नहीं खाते है। नहाए खाए (नाहा खा) के दिन स्नान के बाद कद्दू और भात खाया जाता है, फिर गेहूं को पिसवाया जाता है, फिर नाहा खा के दूसरे दिन पूरे दिन उपवास करने के बाद शाम को खरना में गेहूं की रोटी, गुड़ का खीर,केला खा कर खरना किया जाता है, और चांद के डूबने से पहले तक पानी पिया जाता है और फिर से उपवास मे रहते है। फिर दूसरे दिन शाम का डूबते सूर्य को अर्ग दिया जाता है।( अर्ग में हाथ से बना चावल का कछवानिया, गुड़ और आटे से बना ठेकुआ, और सामर्थ के अनुसार फल जैसे सेव,संतरा,अदरख, कच्चा हलदी, पानी वाला नारियल, सारीफा, गन्ना, केला, केला का घाउद,घाघर, सुप, दौड़ा, लाल कपड़ा, इत्यादि ) फलो को सूप, दौड़ा में सजाते हैं, फिर डूबते सूर्य के तरफ़ मुँह कर के जल में खड़ा हो कर हाथ में सजा हुआ सूप दौड़ा बारी बारी से लिया जाता है फिर घर के दूसरे सदस्य गंगा जल लोटनी में लेकर वर्ती को हाथ मे जल देकर अर्ग दिलाया जाता है। फिर अगले सुबह उगते सूर्य को कच्चा गाय का कच्चा दूध से अर्ग दिया जाता है। ( फलो को सूप, दौड़ा में सजाते हैं, फिर उगते सूर्य के तरफ़ मुँह कर के जल में खड़ा हो कर हाथ में सजा हुआ सूप दौड़ा बारी बारी से लिया जाता है फिर घर के दूसरे सदस्य कच्चा दूध लोटनी में लेकर वर्ती को हाथ मे कच्चा दूध देकर अर्ग दिलाया जाता है ) और सुबह उगते सूर्य के अर्ग देने के साथ ही यह महा पर्व पूर्ण होता है। और घाट पर प्रसाद बाटना और खाने का भी महत्व है।
